{"_id":"6aaa84eaf78f4590d1060bb0","slug":"murder-accused-arrested-with-a-reward-of-rs-10000-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101188-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हत्या मामले में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हत्या मामले में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- 16 फरवरी 2025 की रात गला दबाकर की गई थी प्रणव की हत्या
- 19 फरवरी 2025 को बादशाहपुर थाना में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। 21 वर्षीय प्रणव कुमार की हत्या के मामले में बादशाहपुर थाना पुलिस और अपराध शाखा मानेसर की टीम ने 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी अभिमन्यु यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को बिहार के लौकहा बाजार सीमा से पकड़ा। हत्या के बाद आरोपी नेपाल भाग गया था और वहीं छिपकर रह रहा था।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शराब के पैसे के बंटवारे को लेकर अभिमन्यु यादव और प्रणव कुमार के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान अभिमन्यु ने प्रणव का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात 16 फरवरी 2025 की रात बेगमपुर खटोला रोड के पास हुई थी। बाद में प्रणव का शव सुनसान जगह से बरामद हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से उसकी पहचान की थी।
चार आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने रोहित, सतीश, विजय कुमार और बृजेश कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। चारों को 22 फरवरी 2025 को बहरामपुर रोड से पकड़ा गया था। जांच में सामने आया था कि प्रणव रोहित के मकान में किराए पर रहता था। रोहित ने कमरे में प्रणव का शव देखा था। पुलिस के डर से उसने तीन अन्य आरोपियों के साथ मिलकर शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया था।
विज्ञापन
पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
प्रणव के पिता ने 19 फरवरी 2025 को बादशाहपुर थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि प्रणव गुरुग्राम में नौकरी करता था और दो साथियों के साथ किराए पर रहता था। 15 फरवरी को उसने फोन पर रूममेट के साथ खर्चे के बंटवारे को लेकर विवाद की जानकारी दी थी। पिता ने रूममेट और मकान मालिक पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया था।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।