फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four arrested for stone pelting on encroachment removal team

Gurugram News: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव मामले में चार गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 05:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for stone pelting on encroachment removal team
- 3 सितंबर को बास कुसला में हुई थी घटना
विज्ञापन


- पुलिस और नगर निगम कर्मचारियों पर किया था पथराव

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। मानेसर में अवैध अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर पथराव करने के मामले में आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना तीन सितंबर 2026 को गांव बास कुसला स्थित शंकर की ढाणी में हुई थी। पथराव में पुलिसकर्मी और नगर निगम कर्मचारी घायल हुए थे, जबकि सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई थी।



नगर निगम मानेसर की टीम पुलिस बल के साथ बास कुसला में कपड़ों, सब्जी और मीट की अवैध बाजार को हटाने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने भीड़ को भड़काना शुरू कर दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस और नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया। सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन




मामले में आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए बास कुसला से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान राधेश्याम, प्रकाश, सुरजपाल और विवेक के रूप में हुई है। चारों आरोपी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और वर्तमान में मानेसर क्षेत्र में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed