फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Clash breaks out among youths at Pauri bus stand; five arrested.

Pauri News: पौड़ी बस अड्डे में युवकों में हुई मारपीट, पांच गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 16 Sep 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Clash breaks out among youths at Pauri bus stand; five arrested.
पौड़ी। बीते दो दिनों से मुख्यालय में शरारती तत्वों ने शांत पर्यटन नगरी कही जाने वाली पौड़ी में हुड़दंग मचा रखा है। युवकों की इन हरकतों से जहां लोगों में आक्रोश है वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख चौकों से पुलिस नदारद है जबकि शहर की अधिकांश सड़कों पर कानून व यातायात व्यवस्था होमगार्ड और पीआरडी के भरोसे है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार रात मुख्यालय के बस अड्डे में कुछ युवकों में आपसी विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होता रहा। वीडियो में कुछ युवक एक दूसरे से जमकर हाथपाई करते हुए दिखाई दिए। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना के समय बस अड्डे में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट व शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी युवक कोतवाली क्षेत्र के है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि बीते सोमवार रात को भी कुछ युवकों ने आपसी विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई थी। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, सीओ सदर तपेश कुमार चंद ने बताया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed