फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nine people, including a report on the death of her husband

युवती की मौत पर पति समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट

Thu, 02 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को गांव बद्रीपुर हदीरा निवासी राजवीर पांडे की 22 वर्षीय पत्नी छाया उर्फ सोनाली की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने बुधवार शाम शव कब्जे में लेकर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम को भिजवाया। पिता की तहरीर पर मृतका के पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कसबा कटरा निवासी हरीराम मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री 22 वर्षीय छाया उर्फ सोनाली की शादी दो वर्ष पूर्व गांव बद्रीपुर हदीरा निवासी राजवीर के साथ की थी। शादी में उन्होंने दान दहेज भी दिया था, लेकिन दामाद राजवीर पांडे, पुत्री के तहेरे ससुर रविंद्र पांडे, ससुर ऋषिपाल पांडे, चचिया सास रानी देवी, सास सुनीता देवी, देवर नन्हें, चचिया ससुर राजेश उर्फ राजपाल, ननद अजूबी और टर्रो दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह लोग और ज्यादा दहेज की मांग कर पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे। जानकारी पाकर उन्होंने दामाद आदि को समझाया, लेकिन इसके बाद भी पुत्री का उत्पीड़न नहीं रुक सका। बुधवार को उन्हें जानकारी मिली कि सोनाली को ससुराल के लोगों ने दहेज नहीं मिलने के कारण मार दिया है। जानकारी पाकर वह पुत्री की ससुराल पहुंचे तो सोनाली उन्हें मृत मिली। हरीराम मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed