{"_id":"c13e034beb512e336de854d136ebd5e3","slug":"murdered-by-her-opposition-to-pornography-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी से अश्लीलता के विरोध पर हत्या कर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी से अश्लीलता के विरोध पर हत्या कर दी
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी को रोज-रोज फोन कर अश्लील बातें करने का विरोध करने पर देवर को जान गंवानी पड़ी। फोन पर अश्लीलता करने वाले युवक ने उसे बात करने के बहाने बुलाया और नोकझोंक होने के बाद गोली मार दी। आरोपी युवक बहादुरगंज के एक व्यापारी का बेटा बताया जा रहा है जो हत्या के बाद फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन
वारदात रोजा के मोहल्ला लोधीपुर में देर शाम करीब साढ़े आठ बजे हुई। सिंधौली के गांव कोटाबारी में रहने वाले रामलखन की भाभी गांव रधौली में रहती हैं। थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक सदर बाजार इलाके के मोहल्ला बहादुरगंज में रहने वाले अमित गुप्ता का फोन कुछ दिन पहले गलती से रामलखन की भाभी के मोबाइल नंबर पर लग गया था। इसके बाद से अमित गुप्ता रोज-रोज रामलखन की भाभी को फोन करके अश्लील बातें करने लगा। रामलखन को जब यह बात अपनी भाभी से पता लगी तो उसने अमित को फोन करके एतराज जताया। रामलखन और अमित में फोन पर कई बार नोकझोंक हुई लेकिन अमित ने उसकी भाभी को फोन करना बंद नहीं किया। बुधवार शाम अमित ने फिर रामलखन की भाभी को फोन किया तो रामलखन ने उसे फोन पर खरीखोटी सुना दी। इस पर अमित ने उसे बात करने के बहाने लोधीपुर में एनटीआई स्कूल के पास बुलाया। रामलखन रात करीब साढ़े आठ बजे अपने गांव के अमित, नन्हें लाल, मुन्ने और अन्नू के साथ एनटीआई स्कूल के पास पहुंच गया। कुछ देर में अमित भी दो-तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। इसके बाद रामलखन और अमित गुप्ता के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। बातचीत में विवाद इतना बढ़ा कि अमित ने तमंचा निकालकर रामलखन के सीने में गोली मार दी और अपने दोस्तों के साथ भाग निकला। रामलखन को उसके साथी जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी मृतक की भाभी को फोन करके अश्लील बातें करता था। इसी बात पर दोनों में कई बार नोकझोंक हो चुकी थी। आरोपी ने रामलखन को लोधीपुर में बुलाया था और विवाद होने पर गोली मार दी। आरोपी को तलाश किया जा रहा है। - रूपेंद्र गौड़, थाना प्रभारी रोजा
विज्ञापन