फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother carrying the body of a innocent woman

मासूम का शव थाने लेकर पहुंची मां

Sat, 11 Mar 2017 11:12 PM IST
खुदागंज।
खुदागंज। Updated Sat, 11 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mother carrying the body of a innocent woman
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बोली, बेटे को मोहल्ले वालों ने जहर देकर मार दिया
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजी लाश

नगर के मोहल्ला रामबाग में एक चार वर्षीय मासूम की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस बीच मां बच्चे के शव को लेकर थाने ले पहुंचीं और मोहल्ले वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

नगर के मोहल्ला रामबाग निवासी संजीवनी देवी पत्नी श्रीपाल शनिवार सुबह अपने चार वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र का शव लेकर थाने पहुंची और थाने में चीख-चीख कर कहने लगी की उसके पुत्र को मोहल्ले के कुछ लोगों ने जहर देकर मार दिया है। बताते हैं कि जब पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजने के लिए सील करने लगी तो संजीवनी देवी कहने लगीं कि उसका बच्चा वापस करो। इससे पुलिस एक बार कशमकश में पड़ गई और महिला की बात को अनसुना करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह का कहना है कि महिला बच्चे का शव लेकर थाने आई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed