गुस्साई भीड़ ने सीएचसी में डाला ताला, किया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टर के किशोरी से दुष्कर्म करने की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। भीड़ ने सीएचसी में ताला डाल दिया। स्टाफ से अभद्रता की और दवा लेने आए रोगियों को भगा दिया। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा कर रहे युवक सीएचसी में डाले गए तालों की चाबियां लेकर भाग गए। थानाध्यक्ष ने ताले तुडवाकर अस्पताल खुलवाया। सुरक्षा की दृष्टि से सीएचसी पर पुलिस तैनात कर दी गई है। बता दें कि सीएचसी जरीनपुर में तैनात डॉ. नरेंद्र कुमार ने रविवार दोपहर गांव की एक किशोरी को अपने सहयोगी से बुलवाया और फिर उसे दवा वितरण कक्ष में बंदकर दुराचार किया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर डॉ. नरेंद्र और उसके सहयोगी संतोष उर्फ सतीश यादव के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन भारती ने बताया कि सोमवार सुबह 10:30 बजे सीएचसी खुलने पर ग्रामीणों ने वहां आकर हंगामा करते हुए स्टाफ से अभद्रता शुरू कर दी। भीड़ ने चौकीदार से सीएचसी की चाबियाें का गुच्छा छीन लिया और दवा लेने आए रोगियों को भगाकर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। डॉ. भारती ने फोन से इसकी सीएमओ और थानाध्यक्ष को सूचना दी। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह 11:30 बजे पुलिस लेकर सीएचसी पहुंचे। पुलिस को देखकर हंगामा कर रहे लोग भाग गए। एसओ ने सीएचसी के मुख्य द्वार पर पड़ा ताला तुड़वाकर व्यवस्था सुचारू करवाई। थानाध्यक्ष ने सुरक्षा की दृष्टि से सीएचसी पर पुलिस तैनात कर दी है।