{"_id":"57264ed44f1c1b7f2b5cd47e","slug":"mla-housing-front-firing-resembled-turmoil","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक आवास के सामने फायरिंग से मची खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक आवास के सामने फायरिंग से मची खलबली
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 02 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
कटिया टोला में सपा विधायक राजेश यादव के आवास के सामने रविवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग करके दहशत फैला दी। घटना की खबर मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर एसपी ग्रामीण और सीओ सदर पहुंच गए। पुलिस की टीमें फायरिंग करने वालों का सुराग जुटाने में लगी हैं। शाम करीब साढ़े सात बजे तीन बाइक पर आए पांच बदमाशों ने कटिया टोला में विधायक राजेश के आवास के सामने ताबड़तोड़ दो फायर किए। इसके बाद बाइक सवार आगे बढ़ गए और किसी का नाम लेते हुए मंदिर के पास दो फायर किए। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। बाइक सवार बहादुरगंज की तरफ भाग गए। घटना के बाद सदर पुलिस क्षेत्र की घेराबंदी करके बदमाशों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से फायरिंग करने वालों के बारे पूछा, लेकिन दुकानदारों ने पहचानने से इंनकार कर दिया। मोहल्ले वालों के मुताबिक कुछ दिन पहले भी फायरिंग हुई थी। मामला सत्ता पक्ष के विधायक से जुड़ा होने की वजह से एसपी ग्रामीण रमेश भारतीय, सीओ सदर अनुराग दर्शन और सदर इंस्पेक्टर केके वर्मा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। अधिकारियों ने विधायक राजेश यादव से भी इस मामले में बातचीत की है। एसपी ग्रामीण रमेश भारतीय ने बताया कि पुलिस फायरिंग करने वालों का सुराग लग रही है।
विज्ञापन