फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mistletoe owner shot dead in school

बंडा में स्कूल स्वामी की गोली मारकर हत्या

Wed, 02 Nov 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mistletoe owner shot dead in school
व‌िच‌ित्र स‌िंह
बंडा कस्बे में बुधवार दोपहर भरे बाजार स्कूल मालिक की कार से टक्कर मारकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने पांच लोगों पर रुपये लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव धीमरपुरा निवासी जरनैल सिंह लगभग दो वर्ष से गांव सरदारपुर में रहने लगे थे। उनके पुत्र विचित्र सिंह चहल ने सरदारपुर में ही अंग्रेजी माध्यम का राज इंटरनेशनल स्कूल खोला था। इसी सत्र से स्कूल में शिक्षण कार्य प्रारंभ हुआ था। विचित्र सिंह को दो दिन बाद किसी काम से पंजाब जाना था। बुधवार को वह खरीददारी करने बंडा आया था। दोपहर साढ़े बारह बजे घर जाते समय कस्बे में ही खुटार रोड पर पीछे से आए कार सवार लोगों ने उसकी बुलेट बाइक में टक्कर मार दी, जिससे विचित्र सिंह गिर पड़ा। वह उठकर भागा तो कार सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। विचित्र सिंह को कमर, पेट और सिर में तीन गोलियां लगीं, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सरेआम फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। व्यापारी दुकानें बंद कर भाग निकले। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची तो भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। हत्या के बार कार सवार खुटार रोड से गांव लुकमानपुर बहेड़ा मार्ग पर भाग निकले। हड़बड़ाहट में कार रास्ते में एक पेड़ से टकरा गई तो वह कार छोड़कर भाग निकले। जानकारी पाकर मृतक के पिता जरनैल सिंह, पत्नी रजवंत कौर, भाई महेंद्र सिंह आदि मौके पर पहुंचे। जरनैल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विचित्र सिंह का बंडा के रामनगर कालोनी निवासी राइस मिल स्वामी गगनदीप उर्फ सोनू से रुपये लेनदेन को लेकर विवाद था। इस मामले में पुलिस कार्रवाई भी हुई थी। बुधवार को गगनदीप, इसी मोहल्ले के रमन कुमार उर्फ रोमी, गांव डभौरा सेवा निवासी राजू, सतेंद्र कुमार और सिंधौली के गांव मुड़िया पमार और हाल निवासी रामनगर शाहजहांपुर निवासी जज उर्फ अज्ञात ने उनके पुत्र विचित्र सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एएसपी रमेश कुमार भारतीय ने बंडा पहुंचकर पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

हत्या को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं
बंडा में विचित्र सिंह की दिनदहाड़े हत्या के मामले में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। चर्चा है कि हत्या में शामिल एक युवक से विचित्र सिंह का गहरा विवाद था और इस मामले में कई बार पंचायत भी हो चुकी थी, लेकिन समस्या का हल नहीं निकल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विचित्र पर दर्ज कराई थी स्कूल कर्मचारी ने रिपोर्ट
विचित्र सिंह ने गांव सरदारपुर में एक स्कूल खोला था। 24 अगस्त को स्कूल में कार्यरत एक युवती केे पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री को 22 अगस्त को प्रबंधक ने किसी काम से कार्यालय में बुलाया और दुराचार का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर प्रबंधक ने उसे छोड़ दिया। कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने घर आकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। विचित्र सिंह ने मामले को झूठा बताते हुए स्कूल और खुद की छवि खराब करने की साजिश बताया था। बाद में विचित्र सिंह ने स्कूल के एमडी पद से इस्तीफा दे दिया था। 
स्कूल संचालकों पर साजिश का आरोप
विचित्र सिंह के भाई महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव सरदारपुर में क्षेत्र का सबसे बढ़िया स्कूल खोले जाने से खुटार और बंडा के कुछ स्कूलों की छात्र संख्या पर विपरीत प्रभाव पड़ा था। इस कारण उन्होंने पहले साजिश रचकर भाई पर एक युवती से झूठा आरोप लगाकर रिपोर्ट कराई। इसके बाद भी भाई के स्कूल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा तो साजिशन उनकी हत्या करा दी गई। कुछ स्कूल संचालकों की मंशा है कि भाई की मौत के बाद स्कूल बंद हो जाएगा और उनके स्कूलों का धंधा चमक जाएगा। पुलिस को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और पर्दे के पीछे छिपे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। 

आज बंद रहेंगे अंग्रेजी माध्यम के स्कूल
शाहजहांपुर। इंडिपेंडेंट स्कूल्स फेडरेशन और सहोदया समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा है कि बंडा के राज इंटरनेशनल स्कूल के स्वामी विचित्र सिंह की हत्या के विरोध में अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले सभी (सीबीएसई और आईसीएसई) स्कूल-कॉलेज बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए स्कूल संचालकों का एक शिष्टमंडल एसपी से भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed