फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minor misconduct, accused absconding

नाबालिग से दुराचार, आरोपी फरार

Wed, 13 Jul 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव वंडिया कलां में कल मंगलवार को एक युवक ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। 
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे उसकी पत्नी, बहन और मां शौच करने खेत पर गई थी। घर में उसकी दो नाबालिग बेटियां अकेली मकान की छत पर सो रही थीं और वह बाहर बंधी हुई भैंस का दूध दूह रहा था। इतने में छत से जोर -जोर चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो उसने छत पर चढ़कर देखा तो गांव का ही एक युवक उसकी 12 वर्षीय बड़ी लड़की को दूसरी छत पर उठाकर ले गया और बलात्कार किया। उसने दुराचार को रंगे हाथों पकड़ लिया। इतने में पास में खड़ा दुराचारी के दोस्त ने अपनी दो नाली  लाइसेंसी बंदूक तान दी और फ ायर झोंक दिया । फायरिंग की आवाज सुनकर पीड़ित के भाई मौके पहुंच गए। इतने में मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित के पिता ने दुराचारी युवक के परिवारवालों से घटनाक्रम की शिकायत की तो उन लोगों ने उल्टे पीड़ित के परिवारवालों की पिटाई कर दी। जिससे पीड़ित के दादा, बुआ, चाचा और भाई को चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया। रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिये भेज दिया है। आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस निकली हुई है।
विज्ञापन


पाक्सो एक्ट में पीड़ित को तीन लाख स्वीकृत
शाहजहांपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के अंतर्गत पाक्सो एक्ट के प्रकरण में जिले के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र की पीड़ित को जिला संचालन समिति की ओर से तीन लाख रुपये सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रोवेशन अधिकारी ने पीड़ित के पिता को पत्र जारी कर अपनी बेटी का बैंक खाता किसी नजदीकी बैंक में खुलवाने को कहा है, ताकि यह राशि उस खाते में अंतरित की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed