फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Millions of doctors in the house of doctors

डॉक्टर के घर लाखों का डाका

Sun, 08 Oct 2017 12:08 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 08 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
 Millions of doctors in the house of doctors
डाका - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर के घर लाखों का डाका
विज्ञापन




तिलहर(शाहजहांपुर)। 
नगर के मोहल्ला बहदुल्लागंज में तमंचों से लैस बदमाश शनिवार सुबह डॉक्टर विजेंद्र गुप्ता और उनके परिवार को घर में बंधक बनाने के बाद लाखों की नकदी जेवर सहित लाइसेंसी रिवाल्वर लूट कर ले गए। बदमाश एक मरीज का अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने घर में घुसे थे। वारदात से दहशत में आए डॉक्टर ने शाम तक घटना को पुलिस से छिपाए रखा। जब उन्हें लाइसेंसी पिस्टल जाने का पता चला तब पुलिस को सूचना दी। देर शाम एसपी केबी सिंह, एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य पुलिस फोर्स और डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम के साथ डॉक्टर के घर पहुंच और जानकारी ली। एसपी ने अधीनस्थों को वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए।   

सरकारी अस्पताल के निकट रहने वाले डॉ. विजेंद्र गुप्ता के घर में ही अल्ट्रासाउंड की मशीन लगी है। इसलिए मरीजों का उनके घर पर सुबह से ही आना शुरू हो जाता है। दस बजे तक वह घर पर ही मरीज देखते हैं। इसके बाद कुछ दूरी पर मेन बाजार स्थित अपने क्लीनिक पर बैठकर मरीजों को शाम चार बजे तक देखते हैं। शनिवार सुबह लगभग 7:30 बजे चार लोग एक व्यक्ति को लेकर आए और उसे मरीज बताकर कहा कि इसका अल्ट्रासाउंड कराना है। उन्होंने दरवाजा खोलकर अल्ट्रासाउंड कराने वाले को अंदर बुला लिया। एक व्यक्ति लेट कर अल्ट्रासाउंड कराने लगा। इसी बीच एक साथी ने कहा कि घर से कुछ और लोग भी आए हैं। उसने डॉक्टर की अनुमति लेकर दरवाजा खोल दिया। इस दौरान दो-तीन लोग और घर के अंदर आ गए। अंदर घुसते ही उन लोगों ने डॉक्टर को कब्जे में करने के साथ ही मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। डॉक्टर ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन उन लोगों ने उन पर तमंचे सटाकर उन्हें चुप करा दिया। इसके बाद बदमाशों ने डॉक्टर की पत्नी मृदुला गुप्ता, बेटी डॉ. नेहा गुप्ता के हाथ पैर बांध दिए। बदमाश करीब तीन लाख रुपये और चार-पांच लाख के जेवरात लूटकर ले गए हैं। बदमाश करीब एक घंटे तक घर में रहे। घटना के बाद डॉक्टर अपने आवास पर मरीजों को देखते रहे। फिर मौजमपुर क्लीनिक पर मरीजों को पूरे दिन देखते रहे। घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। शाम पांच बजे उन्हें लाइसेंसीे रिवाल्वर जाने का पता चला, तब उन्होंने पुलिस को इत्तला दी। सूचना पर कोतवाल मनोज कुमार, सीओ मनोज कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य सहित तमाम पुलिस बल उनके आवास पर पहुंच गया। बाद में एसपी केबी सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम के साथ डॉक्टर के घर जाकर तहकीकात की। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed