फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Million, including the hashish Four animal smuggler caught

दो करोड़ की चरस समेत चार पशु तस्कर पकड़े

Mon, 07 Sep 2015 12:25 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 07 Sep 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Million, including the hashish Four animal smuggler caught
सदर बाजार थाना पुलिस ने पशु तस्करी करने वाले एक गैंग के चार बदमाशों को पकड़ लिया। स्कॉर्पियो कार से जा रहे बदमाशों के पास करीब दो करोड़ रुपये कीमत की तीन किलो चरस, दो तमंचे, छह कारतूस, एक चाकू, रस्सी का बंडल और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर भी कर दिया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब सदर बाजार थाना इंस्पेक्टर जेपी तिवारी मय फोर्स के गस्त कर रहे थे। टीम ने इस दौरान रामनगर के पास निगोही की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो कार संख्या (यूपी 27 एए 5682) को रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने कार को भगा दिया। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने दो फायर पुलिस टीम पर झोंक दिए। गैंग को बमुश्किल पुलिस ने पकड़ पाया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो को चेक किया। चेकिंग में उन लोगों के पास तीन किलो चरस, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, कारतूस के दो खोखे, पशुओं को बांधने वाली रस्सी का एक बंडल, एक चाकू, तीन मोबाइल बरामद हुए। बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चारों को थाने ले आई। वहां पर पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वे लोग निगोही और लखीमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पकड़े गए बदमाशों में निगोही के तस्लीम पुत्र आलम, शेरू खां उर्फ कल्लू पुत्र मुंशी, राशिद पुत्र मोहम्मद रईस और लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के गांव सहजनां का सलमान उर्फ निजामुद्दीन पुत्र लखपत शामिल है। सलमान की ससुराल निगोही में है। इसलिए वह इन लोगों के साथ पशु तस्करी और चरस की तस्करी करने में शामिल है।
बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एसएसआई प्रभु कांत, एसआई राजेंद्र शर्मा, एचसीपी राजेश कुमार, कांस्टेबिल संतोष उपाध्याय, यशवंत सिंह, धनीश सक्सेना, गौरव सिंह, सचिन कुमार शामिल रहे। एसपी के द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की संभावना है।

हत्या करने के प्रयास में वांछित है तसलीम
निगोही कस्बे के खेड़ा मोहल्ले का रहने वाला तसलीम पुत्र आलम कार चला रहा था। उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। वह इस मामले में काफी दिनों से वांछित चल रहा था। उसके पास से पुलिस को एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।

निगोही पुलिस पर हमला करने वाला है शेरू
निगोही कस्बे के मोहल्ला ककरा का रहने वाले शेरू का अपराधों से पुराना नाता है। वह पशु तस्करी के चक्कर में निगोही पुलिस पर भी फायरिंग कर चुका है। पुलिस इसे पकड़ने की तैयारी कर रही थी।


दिल्ली ले जाते थे चरस
बदमाशों से हुई पूछताछ के दौरान सदर बाजार थाना इंस्पेक्टर जेपी तिवारी ने बताया कि गैंग के बदमाश दिल्ली में चरस सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। ये लोग यहां से दिल्ली चरस सप्लाई करते हैं। साथ ही पशु तस्करी भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed