{"_id":"56e9a5554f1c1b456e8b4836","slug":"medical-of-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता किशोरी का हुआ मेडिकल परीक्षण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता किशोरी का हुआ मेडिकल परीक्षण
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मदनापुर क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी को बंधक बनाकर एक दबंग युवक ने तीन दिन तक रेप किया था। बुधवार को किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस की टीमें आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही हैं। क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी 13 मार्च की शाम खेत पर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान दबंग बांटू यादव उसे उठा ले गया था और उसे अपने घर के पड़ोस में बंद पड़े एक घर में ले जाकर तीन दिन तक उसके साथ कई बार रेप किया था। विरोध करने पर दबंग ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देता था। मंगलवार की सुबह बांटू घर से कहीं निकल गया था, तभी मौका देखकर किशोरी वहां से भाग निकली। अपने घर पहुंचकर परिवार वालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण हुआ। किशोरी की स्लाइड बनाकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन