फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   maut

ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 14 Dec 2014 11:53 PM IST
मिर्जापुर(श्ााहजहांपुर)
मिर्जापुर(श्ााहजहांपुर) Updated Sun, 14 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
maut

मजदूरी पर ट्रैक्टर चलवाने को ले जाए गए कांट थाना क्षेेत्र के गांव

विज्ञापन
मुड़िया आस निवासी ट्रैक्टर चालक 33 वर्षीय सुरेंद्रपाल की गांव पृथ्वीपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

उसका शव ट्रैक्टर पर ही शनिवार रात करीब आठ बजे पड़ा मिला। रविवार को भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका, इसलिए मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। हालांकि पिता बृजपाल ने मुड़िया आस गांव में रहने वाले विरोधियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सुरेंद्रपाल के पिता बृजपाल ने बताया कि  उनका बेटा मुड़िया आस गांव के ही जाहिद खां का ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार दोपहर दो बजे सुरेंद्र जलालाबाद में जाहिद खां की टाल से लकड़ी लेकर उसे जलालाबाद से करीब 14 किलोमीटर दूर पृथ्वीपुर में एक भट्ठे पर पहुंचाने गया था।

इसके बाद रात नौ बजे पता चला कि गांव पृथ्वीपुर के निकट सुरेंद्र की लाश ट्रैक्टर पर पड़ी है। जब वह पृथ्वीपुर पहुंचा तो पुलिस और पृथ्वीपुर के ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।

पिता ने बताया कि उसकी गांव में बुआ की जमीन को लेकर परिवारी लोगों से रंजिश चल रही है। शनिवार को सुबह भी इसी रंजिश में सुरेंद्र से संबंधित लोगों का झगड़ा हुआ था। तब विरोधियों ने कहा था कि हम तुम्हें देख लेंगे। इसके बाद शव मिलने से पिता का कहना है कि हत्या उन्हीं लोगों ने की है।

उन लोगों के खिलाफ पिता ने हत्या की तहरीर भी दे दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी का अधिक लोड था। गांव पृथ्वीपुर के निकट ट्रैक्टर असंतुलित होकर रोड से नीचे उतर गया। ट्रैक्टर के आगे से उठ जाने से सुरेंद्र की स्टेयरिंग से दबकर मृत्यु हो गई है।

मासूम बच्चों की परवरिश पर संकट
सुरेंद्र की पत्नी सीतावती व मां बेलावती रो-रोकर कह रही थी कि अब इन तीन मासूम बच्चों की परवरिश कौन करेगा? मेहनत मजदूरी करके बच्चों की परवरिश करने वाला तो चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed