फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married feeding poison killed

विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला

Wed, 17 Jun 2015 08:56 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 17 Jun 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
Married feeding poison killed
कोतवाली क्षेत्र की ब्रज बिहार कॉलोनी में रहने वाले मनीष तिवारी की 29 वर्षीय पत्नी अंकिता की जहर खाने से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के लक्षण पाए जाने पर विसरा जांच के लिए रख लिया गया है।
विज्ञापन

पुवायां क्षेत्र के गांव धनश्यामपुर निवासी प्रमोद मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात साल पहले उन्होंने अपनी बहन अंकिता की शादी ब्रज बिहार कॉलोनी निवासी सुरेश तिवारी के बेटे मनीष तिवारी से की थी। प्रमोद के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन की शादी में करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। अंकिता की सास मनोरमा, ननद ज्योति और प्रिया, देवर रोमी और देवरानी सीता दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थीं। आरोप है यह लोग अंकिता से दहेज में दो लाख रुपये और कार लाने की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर अंकिता के साथ अक्सर मारपीट करते थे। प्रमोद के मुताबिक ब्रज बिहार कॉलोनी में ही रहने वाली उनकी बड़ी बहन शालनी ने मंगलवार को सूचना देकर बताया कि अंकिता को ससुराल वालों ने जहर खिला दिया है। सूचना मिलने पर अंकिता के मायके वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। हालत बिगड़ने पर प्रमोद, अंकिता को बेहतर उपचार के लिए बरेली ले जा रहे थे, तभी अंकिता रास्ते में बताया कि सास, ननद और देवर-देवरानी ने मिलकर जबरन जहर खिला दिया है। बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात अंकिता की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ जहर खिलाकर अंकिता की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंकिता के दो बेटे शिवांश और रुद्रांश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed