{"_id":"57acbe2f4f1c1b2c45ee5132","slug":"magic-of-oil-in-the-car-filled-canister-at-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक गाड़ी में तेल से भरे 35 कनस्तर मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैजिक गाड़ी में तेल से भरे 35 कनस्तर मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
मिलावट
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात बाजारगंज स्थित एक दुकान पर नकली तेल उतरने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर टाटा मैजिक पर रखे तेल से भरे 35 कनस्तर बरामद करने के बाद उन्हें गाड़ी समेत कोतवाली ले आई। उधर, व्यापारी का कहना था कि उनमें रिफाइंड भरा है। पुलिस ने एसडीएम के माध्यम से खाद्य निरीक्षक को सूचना भिजवाकर उनका नमूना लेकर जांच कराने को कहा है।
अभी इस संबंध में कोई लिखा पढ़ी नही हुई है। मामला रात करीब साढे़ नौ बजे का है। पुलिस के अनुसार उसे नकली सरसों का तेल आकर गोदाम में उतारे जाने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर वे लोग मौके पर पहुंचे और कनस्तर रखी टाटा मैजिक कोतवाली ले आये। इस संबंध कोतवाली प्रभारी इफ्तिखार हुसैन ने बताया कि तेल के नमूने लेंने को खाद्य निरीक्षक को सूचना दे दी गई है जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।