फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lovers Walk with wife Held, fiercely scuffles

पत्नी को प्रेमी के साथ घूमते पकड़ा, जमकर हुई हाथापाई

Fri, 11 Sep 2015 12:07 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 11 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Lovers Walk with wife Held, fiercely scuffles
थाना सदर बाजार क्षेत्र में हॉकी मैदान के पास बृहस्पतिवार की सुबह शिक्षिका के पति ने उसे उसके प्रेमी के साथ देखकर प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी। शिक्षिका ने प्रेमी को बचाने का प्रयास किया। मौके पर लोगों का मजमा लग गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हवालात में डाल दिया गया। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। शिक्षिका अपने पति के साथ घर चली गई।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाले झोलाछाप की पत्नी एक स्कूल में सरकारी शिक्षक है। उसके पड़ोस में रहने वाले कांट क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षा मित्र से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों के संबंधों के बारे में जब झोलाछाप को जानकारी हुई तो उसने प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ने का प्लान बना लिया। पिछले कई दिनों से शिक्षिका का पति उसका पीछा कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह शिक्षिका तैयार होकर घर से स्कूल के लिए निकली। टाउनहाल हॉकी मैदान के पास शिक्षिका अपने प्रेमी से बात कर रही थी, तभी शिक्षिका का पति पहुंच गया और उसके प्रेमी की पिटाई करने लगा। शिक्षिका के विरोध करने पर उसके भी कई थप्पड़ जड़ दिए। मामला बढ़ने पर शिक्षिका का प्रेमी भी भिड़ गया। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और हवालात में डाल दिया गया। शिक्षिका, पति से ज्यादा प्रेमी की तरफदारी कर रही थी। थाने में भी दोनों के बीच नोकझोंक हुई। शिक्षिका का प्रेमी भी शादीशुदा है। इंस्पेक्टर सदर ने दोनों पक्षों को सामनेे बैठाया और शिक्षिका के प्रेमी से कहा कि वह अपना परिवार छोड़कर शिक्षिका को अपने घर में रख ले। यह सुनकर प्रेमी मुकर गया। इसके बाद शिक्षिका अपने पति के साथ घर जाने को तैयार हो गई। उसने कहा कि वह आगे से अपने प्रेमी से कभी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed