फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   loot in tower

बंधक बनाकर टावर से डेढ़ लाख के सामान की लूट

Thu, 21 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
loot in tower
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
क्षेत्र के गांव पिपरिया भागवंत में लगे मोबाइल टावर पर मंगलवार रात बदमाशों ने धावा बोलकर बैटरी सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान लूट लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

ओरियन सिक्योरिटी सर्विस के फील्ड आफीसर आदित्य कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया गांव सिल्हुआ निवासी अवधेश कुमार पिपरिया भगवंत के टावर पर चौकीदारी करता है। मंगलवार रात आधा दर्जन अज्ञात बदमाश मोबाइल टावर पर घुस आए। बदमाशों ने अवधेश कुमार पर तमंचा तानकर शोर नहीं मचाने की हिदायत देते हुए बंधक बना लिया और सेक्टर की चाबी लेकर 24 सेल के बैटरी बैंक दो मॉड्यूल और केबिल लूट लिया। चार पहिया वाहन में बैटरी आदि लादने के बाद बदमाश धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद अवधेश कुमार ने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और उसे बंधन मुक्त किया। अवधेश ने लूट की जानकारी अधिकारियों को दी तो टेक्नीशियन विजय शंकर अवस्थी पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में करीब दो घंटे क्षेत्र में कांबिग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि टॉवर से बैटरी आदि लूटे जाने की सूचना फोन पर दी गई थी। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed