फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   loot

आधा दर्जन बदमाशों ने व्यापारी को लूटा

Tue, 06 Jan 2015 12:03 AM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
तिलहर (शाहजहांपुर) Updated Tue, 06 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
loot
रविवार को शाम लगभग साढ़े छह बजे आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने शस्त्रों के बल पर अपने गांव जा रहे दो बाइक सवारों को लूट लिया। क्षेत्र के गांव रजाकपुर में रहने वाले मनोज गंगवार अपने चचेरे भाई सुधीर के साथ रविवार को बाइक से गांव जा रहे थे। राजनपुर रोड पर हाईटेंशन बिजली लाइन के निकट पहुंचते ही पीछे से दो बाइक पर सवार छह सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तमंचों के बल पर उसका लैपटॉप, दो बैंक के एटीएम, ढाई सौ रुपये तथा उसकी बाइक लूट ली। सूचना मिलने पर रजाकपुर तथा राजनपुर के ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर फायरिंग कर दी। इससे आसपास के इलाके में दहशत व्याप्त हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को होना था दुकान का उद्घाटन
मनोज गंगवार ने मरिया धाम मार्ग पर मोबाइल और फोटोग्राफी की दुकान खोली थी। इसके लिए लैपटॉप बैट्री आदि ठीक कराकर लाया था। सोमवार को दुकान का उद्घाटन होना था। लूट के बाद मनोज की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन


कप्तान कर रहे थे निरीक्षण बदमाश लूट में मशगूल
रविवार को पुलिस कप्तान कोतवाली में जिस समय विभागीय समीक्षा और मुआयने में लगे थे ठीक उसी समय बदमाश लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे। हालांकि पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई स्थानों पर देर रात तक छापे मारी की, लेकिन लूटी गई बाइक लैपटॉप व लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed