फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   liquer man fire on her women

बदचलनी के आरोप के विरोध पर मार दी गोली

Mon, 26 Jan 2015 12:34 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 26 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
liquer man fire on her women
थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर हरा में शनिवार की रात शराब के नशे में राजवीर गंगवार ने पत्नी सरोज गंगवार को गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले ब्रजलाल गंगवार का बेटा राजवीर शराब पीने का आदी है। शनिवार को वह अपने साथियों के साथ घटिया घाट पर मेला देखने गया था। रात नौ बजे शराब के नशे में वह घर लौटा।
विज्ञापन

ब्रजलाल के मुताबिक रात में करीब 11 बजे अपने कमरे में राजवीर का पत्नी सरोज से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में राजवीर ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली सरोज के पेट में लगी। सरोज के चीखने की आवाज सुनकर वह लोग उसके कमरे में पहुंचे तो राजवीर वहां से भाग गया था। कमरे में सरोज का चार वर्षीय बेटा अभी और एक वर्षीय बेटा आर्यन लेटे हुए थे। घरवाले जमीन में खून से लथपथ पड़ी सरोज को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल में रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोज के मुताबिक उसका पति उसके ऊपर बदचलनी का आरोप लगा रहा था। जिसका विरोध करने पर उसने गोली मार दी। सरोज के मायके थाना कटरा क्षेत्र के गांव खितौआ से उसका भाई राजू अस्पताल पहुंच गया है। मामला एसपी के संज्ञान में आने पर उन्होंने एसओ मदनापुर आरपी सिंह को गांव में भेजा, लेकिन वहां उन्हें कोई नहीं मिला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed