{"_id":"584c4c7f4f1c1be35944bc1c","slug":"lee-then-began-hanging-with-boyfriend-wife-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी प्रेमी संग गई तो पति ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी प्रेमी संग गई तो पति ने लगा ली फांसी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र के गांव छोटा कबरा के एक युवक की शादी साल भर पहले हरदोई के एक कस्बे की युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही वह ससुराल में कम रुकती थी। ज्यादातर अपने मायके में रहती थी। ससुराल आती तो उसका एक एक रिश्तेदार भी साथ आता था। जब रिश्तेदार की हकीकत ससुराल वालों को पता चली तो उन्होंने उसके रुकने पर पाबंदी लगा दी। शुक्रवार रात युवती शौच जाने के बहाने अपने प्रेमी के साथ चली गई। युवक ने जब इसकी जानकारी अपनी ससुराल में दी तो वे लोग उसे ही भला-बुरा कहने लगे। पत्नी के जाने से आहत युवक ने शनिवार सुबह चार बजे गांव के पास आम के पेड़ से फांसी लगा कर जान दे दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस बाबत उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन