फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lawsuit filed by RPF

आरपीएफ ने दर्ज किया मुकदमा

Sat, 09 Jan 2016 08:07 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sat, 09 Jan 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
Lawsuit filed by RPF
एक पखवाड़ा पूर्व हथौड़ा गांव से बरामद किए चावल और रेलवे संपत्ति के मामले में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध आरपीएफ ने अपने यहां भी मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए चोरों ने आरपीएफ को रेलवे से खाद्यान्न चोरी कर राइस मिलों में चावल खपाने वाले कुछ कारोबारियों के नाम बताए हैं। इन पर आरपीएफ का शिकंजा कसने लगा है।
विज्ञापन

बता दें कि 25 दिसंबर की शाम करीब चार बजे रोजा पुलिस ने हथौड़ा गांव के एक घर में छापा मारकर आठ बोरे चावल और रेलवे संपत्ति के टुकड़े बरामद किए थे। मौके से गांव के अवधेश, शमशुद्दीन और नन्हे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पकड़े गए इन आरोपियों ने आरपीएफ को बताया कि मालगाड़ियों से खाद्यान्न चोरी कर रोजा क्षेत्र की कुछ राइस मिल्स उनके माल को खरीद कर खपाती थीं। इन आरोपियों ने चावल के कारोबार से कुछ सफेदपोशों के नाम भी कबूले हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ सूत्र बताते हैं कि उनके यहां भी छह लोगों के खिलाफ मामले को 3 आरपीयूपी एक्ट में दर्ज किया गया है और चिह्नित राइस मिलर्स के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ की इस कार्रवाई से राइस मिलर्स में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 28 दिसंबर को रोजा पुलिस ने पुवायां से लूटे गए चावल के ट्रक का माल रोजा मंडी से बरामद कर आढ़ती राममूर्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में भी हथौड़ा गांव के शातिर बदमाशों का हाथ था, जिनकी गिरफ्तारी भी हुई दो आरोपी अभी पकड़ से बाहर है।
इस पूरे मामले के राजफाश होने के बाद कुछ राइस मिलर्स की भूमिका को आरपीएफ और पुलिस संजीदगी से ले रही है। जल्दी ही कुछ सफेदपोशों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।

000
रेलवे संपत्ति अधिनियम के तहत हमारे यहां रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ चावल कारोबारी चोरों से माल खरीदने का काम कर रहे है, जिनको चिह्नित कर लिया गया है और अदालती कार्रवाई की जा रही है। - एसपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed