{"_id":"a1918de92b8edf5c889db6cbd50dfb5a","slug":"killing-two-people-hit-by-the-train-coming-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 17 Jun 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
जिले में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने बंथरा डिपो के सामने ट्रेेन से कटकर आत्महत्या कर ली, जिसके शव का पोस्टमार्टम सिविल पुलिस ने कराया। वहीं दूसरा युवक रोजा क्षेत्र में ट्रेेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई, उसके शव का पोस्टमार्टम जीआरपी ने कराया। इस दौरान बंथरा आउटर पर त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही।
तिलहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरासन का 45 वर्षीय सत्यपाल पुत्र रामेश्वर अविवाहित होने के साथ ही नशे का आदी था। घर में उसकी किसी बात को लेकर उसकी बहस हो गई थी। इससे खिन्न होकर उसने बंथरा डिपो के सामने ओएचई पोल संख्या 1245/4 और 1245/6 के बीच डाउन लाइन पर किसी ट्रेन से कटकर करीब साढ़े 12 बजे जान दे दी।
बुधवार को 12:50 बजे बंथरा रेलवे स्टेशन क्रॉस करके पहुंची डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस के चालक ने डिपो के सामने एक युवक का शव पड़ा तो ट्रेन को रोक दिया। इससे डाउन लाइन का रेल यातायात करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान रेल यात्री भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल होते रहे।
विज्ञापन
ट्रेन दुर्घटना की सूचना बंथरा रेलवे स्टेशन को दी गई। रेलवे स्टेशन से जीआरपी थाना के लिए डेढ़ बजे के करीब मेमो भेजा गया। सूचना मिलने पर जीआरपी एसआई मौके पर पहुंचे और शव को हटाने लगे। इसी दौरान नगरिया मोड़ पुलिस चौकी इंचार्ज शिवबरन यादव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद करीब 02:20 बजे डाउन लाइन का रेल यातायात बहाल किया जा सका।
रोजा में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत
शाहजहांपुर। बिहार के जिला मोतीहारी के थाना चिरैया क्षेत्र के गांव पठौलिया निवासी 22 वर्षीय संजय कुमार मंगलवार की रात को रोजा जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की दोपहर संजय ने दम तोड़ दिया। संजय के साथी राम विश्वास के मुताबिक वह लोग मजदूरी करने के लिए ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे।