फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Killing innocent of rape after 12 years

रेप के बाद 12 साल की मासूम की हत्या

Tue, 26 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 26 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 12 वर्षीय बच्ची से रेप करने के बाद दरिंदे ने उसकी हत्या कर दी। रक्तरंजित शव को छिपाने के लिए दुपट्टे का फंदा बनाकर बांस के तने से बांधकर लिटा दिया और उसके ऊपर सूखे सरसों की तिरी रख दी। तीसरे पहर बच्ची की चाची वहां गोबर डालने गई तो घटना का खुलासा हुुआ। आरोपी अकेला था या साथ में कुछ और लोग भी थे, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने रेप, हत्या और शव छिपाने की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। सेहरामऊ थाना क्षेत्र में गर्रा नदी से करीब चार किमी पश्चिम में सुनसान वाले इस गांव में एसपी ने एसपी सिटी, सीओ, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम औैर महिला पुलिस के साथ डेरा डाल लिया है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि बच्ची के माता-पिता एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। पिता सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे घर लौटे और खाना खाकर सो गए। इसके बाद बच्ची घर से करीब 200 मीटर दूर बांस के झुरमुट के पास गोबर डालने गई। इसके बाद किसी ने बच्ची को नहीं देखा। बाद में बच्ची की चाची मौके पर पहुंची तो सूखे सरसों की तिरी का गट्ठर बांस के झुरमुट में बिखरा देखा तो चौंकी। उन्होंने जैसे ही तिरी उठाई तो भतीजी की अर्द्धनग्न रक्तरंजित लाश दिखी। खबर फैलते ही ग्रामीणों ने शाम करीब पौने छह बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना के एक घंटे बाद पहली टीम महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। मौके से पूरे वाकये की रिपोर्ट लेने के बाद उच्चाधिकारी विशेषज्ञों के दस्तों के साथ घटनास्थल पहुंचे। प्रथमदृष्ट्या लग रहा है कि रेप के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर बच्ची की हत्या की गई है। इसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची उपले पाथने के बाद लौट रही थी तभी उसके साथ यह घटना होने की आशंका जताई जा रही है। शायद बच्ची ने कुकर्मी को पहचान लिया इसलिए उसने बच्ची की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


हत्यारे के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। मामले का खुलासा जल्द ही हो जाएगा। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से सारे तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे। 
- डॉ. मनोज कुमार, एसपी शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed