फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kidnapped boy fiercely

अपहरण कर युवक की जमकर पिटाई

Mon, 01 May 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुटार। 
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।  Updated Mon, 01 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped boy fiercely
demo pic - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में चल रहा है इलाज, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


कार में टक्कर मार देने का विरोध करने पर आठ लोगों ने युवक का अपहरण कर लिया और एक घर में बंद कर जमकर पिटाई कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
गांव लालपुर निवासी  अमित कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 अप्रैल को शादी में शामिल होने खुटार आ रहा था। खुटार में गीता मेमोरियल अस्पताल के पास उसकी कार में बोलेरो चालक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर बोलेरो में सवार खुटार के मोहल्ला नरायनपुर के दीपू और सुरेंद्र, फर्रुखाबाद के विजय, मयंक और चार अज्ञात लोग हमलावार हो उठे। जिस पर वह कार सहित मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

आरोपियों ने बोलेरो से पीछा कर उसे बंडा मार्ग पर गांव रजमना के पास पकड़ लिया और उसे अपनी बोलेरो में बिठाकर खुटार के मोहल्ला नरायनपुर स्थित एक घर में ले गए। यहां मकान में बंद कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। बाद में आरोपी उसे मकान के बाहर छोड़कर चले गए। सूचना पर परिवार के लोग आए और उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चार नामजदों सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों को जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed