फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kejimsi name of admission of 28 million swindle

केजीएमसी में दाखिले के नाम पर 28 लाख की ठगी

Sat, 19 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 19 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 पीलीभीत के थाना बिलसंडा निवासी दिलबाग सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पुत्री सुमनजीत कौर का दाखिला एमबीबीएस में कराना चाहता था। पुवायंा के निगोही रोड निवासी मोहम्मद रफी और उसका भाई मोहम्मद नबी, मोहम्मद रफी का पुत्र दफेदार और रफी के साले ने उससे कहा कि उनका लखनऊ में जुगाड़ है और वह सुमनजीत कौर का एडमीशन केजीएमसी लखनऊ में करा देंगे। इसमें लगभग 30 लाख रुपए का खर्च आएगा। पुत्री के भविष्य को देखते हुए वह रुपये देने को तैयार हो गया। वर्ष 2013 में उसने उक्त को तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद धीरे धीरे उसने उक्त को 28 लाख रुपये की रकम दे दी। उसने रुपये देने के बाद पुत्री का एडमीशन कराने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में उससे कह दिया गया कि समय निकल जाने के कारण एडमीशन नहीं हो सकेगा। उसने दी गई रकम वापस मांगी तो उक्त काफी समय तक रुपये वापस करने का झांसा देते रहे। बाद में आरोपियों ने उससे गाली गलौज करते हुए रुपये वापस करने से इंकार कर दिया। परेशान होकर उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed