Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenager killed, three injured in collision between two bikes

Azamgarh News: दो बाइक की टक्कर में किशोर की मौत, तीन घायल

Wed, 11 Nov 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed, three injured in collision between two bikes
रौनापार थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर के समीप आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चिऊटीडाड़ गांव निवासी गोलू (15) अपने साथी करन कुमार (24) निवासी हरदौली के साथ बाइक से लाटघाट से दोहरीघाट की ओर जा रहा था।
इसी दौरान काखभार की तरफ से जीयनपुर थाना क्षेत्र के करमड़ी गांव निवासी मनीष सिंह (27) और मोचीपुर लाटघाट निवासी सूर्यांशु चौरसिया (28) बाइक से लाटघाट की ओर आ रहे थे। केशवपुर के पास दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, करन कुमार, मनीष सिंह और सूर्यांशु चौरसिया की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आजमगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलू दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो छोटी बहनें और एक छोटा भाई है। पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। परिवार के भरण-पोषण में सहयोग के लिए वह दोहरीघाट में किराने की दुकान पर काम करता था। सोमवार को दोस्त करन के साथ किसी काम से लाटघाट आया था।

सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रौनापार थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed