{"_id":"6af369c6e66f15baa60f8499","slug":"case-registered-against-six-people-including-a-lekhpal-revenue-official-for-misappropriating-rs-39-lakh-deoria-news-c-208-1-deo1049-196372-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लेखपाल सहित छह के खिलाफ 39 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लेखपाल सहित छह के खिलाफ 39 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
देवरिया। शहर में जमीन दिलाने के नाम पर सलेमपुर तहसील में तैनात एक लेखपाल से 39 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने जमीन का सौदा कर अलग-अलग किस्तों में रकम ले ली, लेकिन न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही रुपये लौटाए। पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आठ नवंबर को छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के बरसीपार छावनी टोला निवासी लेखपाल अभिनंदन चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह देवरिया में जमीन खरीदना चाहते थे। इस सिलसिले में उनकी बातचीत दूसरे लेखपाल गोविंद कुमार कश्यप से हुई। गोविंद ने उनकी मुलाकात भुजौली चौराहे के पास स्थित मूल नाइट रेस्टोरेंट के मालिक गुलाब कश्यप से कराई। वहां जमीन खरीदने को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद अन्य लोगों से भी मुलाकात कराई गई। आरोप है कि सभी ने मिलकर उन्हें जमीन दिलाने का भरोसा दिया।
अभिनंदन के मुताबिक, उन्होंने बृजेश गुप्ता के खाते में पांच लाख रुपये ऑनलाइन भेजे और 3.50 लाख रुपये नकद दिए। इसके अलावा रण प्रताप राय को 10 लाख रुपये नकद देने का भी आरोप लगाया है। अन्य लोगों को भी अलग-अलग माध्यमों से रकम दी गई। आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी रजिस्ट्री कराने में टालमटोल करने लगे। रकम वापस मांगने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि बृजेश गुप्ता ने अपना रेस्टोरेंट बंद कर दिया। पुलिस ने गोविंद कुमार कश्यप, बृजेश गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, पुनीता कश्यप, नेहा शर्मा और रविंद्र राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सोनेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।
इंस्पेक्टर कोतवाली शशि भूषण राय ने बताया कि धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।