Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man hung from sixth-floor railing for three minutes, fell to his death

Ghaziabad News: छठी मंजिल की रेलिंग पर तीन मिनट लटका रहा युवक, गिरकर मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Young man hung from sixth-floor railing for three minutes, fell to his death
मृतक अंकित चौहान का फाइल फोटो
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र की ऑरा कायमेरा सोसायटी में सोमवार देर रात छठी मंजिल से गिरकर अंकित चौहान (32) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बालकनी की रेलिंग पर बैठकर सिगरेट पीते समय उनका संतुलन बिगड़ गया। नीचे गिरने लगे तो उन्होंने रेलिंग पकड़ ली और करीब तीन मिनट तक लटके रहकर शोर मचाते हुए बचाने की गुहार लगाई। लोग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक उनके हाथ से रेलिंग छूट गई और वह नीचे गिर गए। हालांकि, मृतक के पिता ने वैवाहिक विवाद के चलते पुत्रवधू पर बेटे को धक्का देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मूलरूप से अमरोहा के ग्राम शाहिदपुर निवासी अंकित चौहान नोएडा स्थित आईडीएफसी बैंक में फाइनेंस का काम देखते थे। लगभग 15 दिन पहले उनकी नौकरी छूट गई थी। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने फ्लैट संख्या जे-606 की बालकनी में रेलिंग पर बैठकर सिगरेट पी रहे थे।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरने लगे। किसी तरह उन्होंने रेलिंग पकड़ ली और शोर मचाकर मदद मांगी। लोगों ने उन्हें बचाने के लिए प्रयास शुरू किए और पुलिस को सूचना दी, लेकिन इसी बीच उनके हाथ से रेलिंग छूट गई और वह नीचे गिर पड़े। उन्हें संजयनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दो वर्ष पहले हुआ था विवाह
मृतक के पिता जयपाल सिंह ने बताया कि अंकित का विवाह दो वर्ष पहले देहरादून (उत्तराखंड) जिले के डाकपत्थर की निवासी वैशाली से हुआ था। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि पुत्रवधू ने उत्तराखंड में बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और तलाक की मांग की थी। अदालत ने दोनों के बीच सुलह-समझौते के प्रयास के तहत दो महीने साथ रहने के निर्देश दिए थे। कुछ दिन पहले अंकित की नौकरी भी छूट गई थी। पत्नी से विवाद और नौकरी छूटने के कारण वह मानसिक तनाव में थे। पिता का आरोप है कि पुत्रवधू ने उनके बेटे को बालकनी से धक्का दिया है। उन्होंने बताया कि वह पोस्टमार्टम के बाद बेटे का शव फ्लैट पर नहीं ले जाएंगे, बल्कि गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करेंगे। पिता के मुताबिक, उन्होंने नंदग्राम पुलिस को मौखिक रूप से शिकायत दे दी है। अंतिम संस्कार के बाद लिखित तहरीर देंगे। एसीपी नंदग्राम ने शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

----
नौ दिन पहले हुआ था बेटे का जन्म
एसीपी ने बताया कि दंपती का विवाद उत्तराखंड की अदालत में विचाराधीन है। नौ दिन पहले ही वैशाली ने बेटे को जन्म दिया था। पूछताछ में वैशाली ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद दंपती के बीच विवाद लगभग खत्म हो गया था। एसीपी का कहना है कि पिता की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed