फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Keesaephaela security The bodies were found in the guard room

केएसएफएल के सुरक्षा  गार्ड का कमरे में मिला शव

Wed, 13 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र के कृभको श्याम फर्टिलाइजर (केएसएफएल)  के आवासीय परिसर में बने मकान में मंगलवार की शाम 52 वर्षीय सुरक्षा गार्ड महेंद्र सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा जांच के लिए रख लिया गया है। 
विज्ञापन

बिहार के जिला रोहताश के थाना विक्रमगंज क्षेत्र के गांव कौहूआरा निवासी महेंद्र सिंह केएसएफएल में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। पुलिस के मुताबिक महेंद्र शराब के आदी थे। इसी वजह से उनकी पत्नी और बच्चे उन्हें यहां छोड़कर बिहार चले गए थे। पिछले दो दिन से महेंद्र ड्यूटी नहीं गए थे। दो दिन से उनका दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। अनहोनी की आशंका में मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर देखा कि महेंद्र का शव जमीन पर पड़ा है। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर देर शाम पहुंचे मृतक के परिवार वाले शव अपने साथ बिहार ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed