{"_id":"1917ea3d04fcafb7ec475e39f7b7fbc8","slug":"kanvdion-hit-filled-tractor-truck-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर से टकराया ट्रक, सात घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर से टकराया ट्रक, सात घायल
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 21 Aug 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव के करीब 50 कांवड़िये ट्रैक्टर में बैठकर गोला में शिवलिंग के दर्शन करने और कांवड़ चढ़ाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में मोहम्मदी से करीब सात किलोमीटर पहले सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 12 बजे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे सात कांवड़िये घायल हो गए, जिन्हें बृहस्पतिवार रात में करीब पौने तीन बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक कांवड़िये की हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली रैफर कर दिया गया। वहीं, ट्रैक्टर में बैठे अन्य करीब 30 कांवड़ियों के मामूली रूप से चोटें आईं, जिन्हें प्रथम उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव कबरा हुसैनपुर के करीब 50 लोग बृहस्पतिवार की रात को कांवड़ चढ़ाने के लिए ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहे थे। गोला रोड पर मोहम्मदी से करीब सात किलोमीटर पहले ही सामने से आ रहा बेकाबू ट्रक ट्रैक्टर से टकरा गया, इससे तमाम कांवड़िये उछलकर दूर जा गिरे, जबकि कई तो वहीं पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। इसमें तमाम कांवड़ियों के चोटें आईं। घायलों को एंबुलेंस से रात करीब पौने तीन बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल में भर्ती होने वालों में सचिन, मनोज, अमित, रामदयाल, आकाश, चंद्रसेन और पप्पू शामिल रहे, जबकि मनोज की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर घायलों के घरवाले सुबह से ही जिला अस्पताल में पहुंच गए। सभी घायलों को एक ही वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
एक्सीडेंट के बाद मच गई चीख-पुकार
घटना के प्रत्यक्षदर्शी वेदपाल ने बताया कि एक्सीडेंट होने के बाद वहां पर चीखपुकार मच गई। समझ में नहीं आ रहा था कि कौन-कौन घायल हुआ। कहा कि किसी तरह से एक दूसरे को संभाला और घायलों को जल्द से जल्द जिला अस्पताल में भर्ती कराने का प्रयास किया गया।