Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered for failure to execute property registration after receiving Rs 3.40 crore

Faridabad News: 3.40 करोड़ रुपये लेने के बाद रजिस्ट्री न कराने पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 31 Oct 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
FIR registered for failure to execute property registration after receiving Rs 3.40 crore
विक्रेताओं ने कंपनी के खिलाफ चल रही दिवालिया प्रक्रिया की जानकारी छिपाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-24 में प्लॉट बेचने का समझौता कर 3.40 करोड़ रुपये लेने के बाद रजिस्ट्री न कराने पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोप है कि विक्रेताओं ने कंपनी के खिलाफ चल रही दिवालिया प्रक्रिया की जानकारी छिपाई।
मुजेसर थाना पुलिस ने 29 अक्तूबर को धोखाधड़ी और साजिश की धाराओं में यह मामला दर्ज किया। जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), एनआईटी को सौंपी गई है। सेक्टर-9 निवासी सुरेश कुमार रावल ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई 2019 को कंपनी के निदेशकों के साथ 5.15 करोड़ रुपये में प्लॉट का सौदा हुआ था। इसके तहत 29 अगस्त 2019 तक कुल 3.15 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। विक्रेताओं ने बैंक का कर्ज चुकाकर रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, रजिस्ट्री की तारीख बार-बार बढ़ाई गई। 30 जनवरी 2020 को दूसरा समझौता हुआ, जिसमें 1 फरवरी 2020 को कब्जा देने का उल्लेख था। उन्होंने प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कंपनी के खिलाफ एनसीएलटी में 22 अप्रैल 2019 से मामला लंबित था। 26 फरवरी 2020 को दिवालिया प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। आरोप है कि यह महत्वपूर्ण जानकारी सौदे के समय छिपाई गई। वर्ष 2024 में एक अन्य व्यक्ति ने प्लॉट उनके नाम कराने का भरोसा देकर प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से 25 लाख रुपये और लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed