फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Apprehension of black-marketing of gas cylinders; FIR filed against warehouse owner

Jind News: गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की आशंका, गोदाम मालिक पर एफआईआर

Sat, 31 Oct 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Apprehension of black-marketing of gas cylinders; FIR filed against warehouse owner
जींद। त्योहारों के सीजन में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी करने के मामले में पुलिस ने गैस गोदाम मालिक विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीएम फ्लाइंग को वीरवार को सूचना मिली थी कि न्यू काठ मंडी में गैस गोदाम में गैस सिलिंडर रखे गए हैं और त्योहारों के दौरान उनकी कालाबाजारी की जा सकती है। सूचना पर सब इंस्पेक्टर सतपाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति व अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। टीम ने गोदाम पर छापा मारकर तलाशी ली तो वहां 10 कमर्शियल और 9 घरेलू गैस सिलिंडर मिले। गोदाम में मौजूद सुभाष नगर निवासी विजय से सिलिंडरों के भंडारण संबंधी दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने सभी 19 सिलिंडरों को कब्जे में ले लिया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की सिफारिश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी विजय के खिलाफ अवैध सिलिंडर रखने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed