फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer killed after being hit by a dumper; two laborers critically injured

Fatehpur News: डंपर की टक्कर से किसान की मौत, दो मजदूर गंभीर घायल

Sat, 31 Oct 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed after being hit by a dumper; two laborers critically injured
फाइल फोटो-03-अशोक उर्फ बेटन। स्रोत परिजन
बकेवर। थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार डंपर की टक्कर से खेत से काम करके लौट रहे किसान की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहद्दीपुर निवासी अशोक उर्फ बेटन (40) बृहस्पतिवार रात खेत से काम करके मजदूर सुभाष और शिवराज के साथ घर लौट रहा था। गांव के समीप डंपर ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। सुभाष और शिवराज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

करवा चौथ के दिन अशोक की पत्नी विनीता पति के घर लौटने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसे पति की मौत की खबर मिली तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता चंद्रपाल और भाई शैलेंद्र पाल ने बताया कि हादसे से परिवार को गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे तक घटनास्थल पर ग्रामीणों की नाराजगी बनी रही। ग्रामीण अशोक के परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि रात में ही डंपर की तलाश कराई गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

फाइल फोटो-03-अशोक उर्फ बेटन। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-03-अशोक उर्फ बेटन। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed