फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accusation of taking away a minor; FIR registered

Roorkee News: नाबालिग को ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 31 Oct 2026 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accusation of taking away a minor; FIR registered
क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी की मां ने आरोपी पर पिछले दो साल से बेटी को परेशान करने और अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति की करीब दस साल पहले मृत्यु हो चुकी है। वह अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए एक कंपनी में काम करती हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। आरोप है कि 27 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे सहारनपुर निवासी अमित उनकी 16 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उन्होंने आरोपी के किराये के मकान पर जाकर उसकी मां से भी पूछताछ की लेकिन बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका। पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक आशीष सिंह नेगी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed