फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kanchal ke pitai

व्यापारी नेता बनवारी कंछल की पिटाई पर भड़के व्यापारी

Sun, 07 Dec 2014 12:58 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 07 Dec 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल की वकीलों द्वारा पिटाई किए जाने पर व्यापार मंडल कंछल गुट से जुड़े व्यापारी शनिवार को भड़क उठे। उन्होंने संगठन के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कंछल के हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले व्यापारी खिरनीबाग के नगर कार्यालय मे जमा हुए और वहां बैठक करके कंछल पर हुए हमले के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि कानून का पाठ पढ़ाने और न्याय दिलाने वाले विद्वान अधिवक्ताओं के अभद्र आचरण से व्यापारियों में आक्रोश है। हमले के आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं किए गए तो लखनऊ में शनिवार को हुई बाजारबंदी पूरे प्रदेश में लागू कर दी जाएगी। प्रदर्शन में प्रदेश मंत्री नारायण दास अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सचिन बाथम, युवा इकाई केजिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता, मनोज खन्ना, सुरेंद्र सेठ, अमित शर्मा, नरेश अरोड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन और उद्योग व्यापार मंडल के दोनों संगठनों ने बैठकें करके घटना पर आक्रोश जताया। वक्ताओं ने कहा कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार नहीं करने पर वैश्य समाज के पदाधिकारी और व्यापारी सड़कों पर उतरने को बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर किशोर गुप्ता, मनोज रस्तोगी, सचिन बाथम, अनित गुप्ता, संजय जैन, पवन गुप्ता, सुशांत बंसल, रामचंद्र सिंघल, जसमीत साहनी, राहुल राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा। कंछल गुट के नगर अध्यक्ष मोहन कुमार मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बाजार को पूरी तरह से बंद करा दिया। दुकानें बंद होने के बाद व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए बैठक का आयोजन किया। श्री मित्तल ने संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में व्यापारी नेता के साथ हुई मारपीट की घटना शर्मनाक है। प्रशासन की ढिलाई के कारण ही आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने बवाल कर दिया। इस दौरान संदीप शुक्ला, विजय मिश्रा, अजय मिश्रा, सुबोध दीक्षित, श्रीकृष्ण कटियार, डॉ. संजय अवस्थी, विजयवीर सिंह, जसपाल मेहरोत्रा, संजीव मिश्रा, दिनेश जिंदल, विनय जायसवाल, दिनेश अवस्थी, अनिल कटियार आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed