फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kamakhya hit Tempo, four killed

कामाख्या से टकराया टेंपो, चार की मौत

Sun, 06 Dec 2015 12:09 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kamakhya hit Tempo, four killed
सीतापुर ब्रांच लाइन पर रोजा से करीब 18 किमी दूर गांव पड़ना सिकंदरपुर के मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह सवारियों से भरा एक टेंपो कामाख्या एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे उसमें बैठे चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में टेंपो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार सभी लोग क्षेत्र के गांव सिसौआ के रहने वाले थे जो रोजा मंडी में मजदूरी करने जा रहे थे। घटना के बाद भीड़ ने करीब आधे घंटे तक सीतापुर नेशनल हाईवे पर जाम लगाए रखा। इसके बाद गेटमैन की तैनाती और रेलवे क्रासिंग बनाने की मांग करते हुए रेलवे क्रॉसिंग पर धरना भी दिया। आरपीएफ, जीआरपी, सिविल पुलिस और रेलवे अधिकारियों के काफी समझाने पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

गांव सिसौआ में रहने वाले टेंपो चालक 38 वर्षीय वीरपाल सुबह करीब दस बजे गांव से टेंपो में दस सवारियां भरकर रोजा के लिए निकले थे। ये सभी लोग रोजा मंडी में मजदूरी करने जा रहे थे। करीब सवा दस बजे पड़ना सिकंरदरपुर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय रोजा की तरफ से आ रही कामाख्या एक्सप्रेस की टक्कर से टेंपो गेंद की तरह हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरा। हादसे में टेंपो चालक वीरपाल पुत्र हरद्वारी लाल, 32 वर्षीय सगीर पुत्र अजीज, 38 वर्षीय लाल मोम्मद पुत्र अजीजउल्ला और 42 वर्षीय जगरूप पुत्र शिवचरन की मौके पर ही मौत हो गई। 40 वर्षीय इरफान पुत्र नवीउल्ला और 22 वर्षीय मुजाहिद घायल हो गए। ट्रेन आते देखकर मुजाहिद के पिता इंसान खां, भाई अतिउल्ला खां, छोटे भाई रिजवान और गांव के मनोज टेंपो से कूदकर दूर हट गए जिससे उनकी जान बच गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को खबर दी मगर वह मौके पर नही पहुंची जिसके बाद ग्रामीण निजी वाहन से घायलों को अस्पताल लेकर गए। जिस तरफ से ट्रेन आ रही थी उस दिशा में झाड़ियां और पेड़ होने की वजह से ट्रेन दिखाई नहीं दी। हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों ने झाड़ियों और पेड़ को कटवाया। हादसे के बाद 11.30 बजे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची एआरटी पर आगे रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। गुस्साये ग्रामीणों ने पास से गुजरे दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे को भी जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। उचौलिया रेलवे स्टेशन मास्टर सुरेंद्र सिंह ने ट्रेन ड्राइवर जेसी यादव के हवाले से बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर आगे पीछे दो टेंपो चल रहे थे। जिसमें आगे वाला ट्रैक पार कर गया। मगर पीछे वाले चालक ने पहले टेंपो रोका फिर अचानक चलने लगा। इसी कारण इंजन से टकरा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed