{"_id":"575d7f784f1c1b7d3f11b80f","slug":"kalpram-was-killed-due-to-illegitimate-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजायज संबंधों के चलते हुई थी कल्पराम की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाजायज संबंधों के चलते हुई थी कल्पराम की हत्या
Sun, 12 Jun 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 12 Jun 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
नाजायज संबंधों के चलते हुई थी कल्पराम की हत्या
Link Copied
नाजायज संबंधों का खुलासा होना ही कल्पराम की हत्या का कारण बना। हत्या के दौरान विरोध करने पर हमलावरों के निशाने पर कल्पराम का बेटा मोनू भी आ गया था, लेकिन वह भाग्य से बच गया। यह खुलासा उक्त हत्याकांड में शामिल लालाराम ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है। मालूम हो कि 22 मई की रात गांव रैपुरा निवासी कल्पराम तथा उसका करीब 15 साल का बेटा मोनू गांव से करीब पांच किमी दूर पालेज की रखवाली को गए थे। 23 मई की सुबह खेत में ही कल्पराम का रक्तरंजित शव तथा साथ में लहूलुहान अवस्था में उसका बेटा मिला था। इस मामले में मृतक की पत्नी माया देवी ने गांव के ही शिवपाल, नन्हें, मदनपाल, लालाराम समेत तीन चार अज्ञात लोगों के खिलाफ पति को रंजिशन मार डालने का मुकदमा दर्ज करवाया था। बीते दिन पुलिस ने लालाराम को दबोचने के बाद उससे घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार लालाराम ने बताया कि कल्पराम की हत्या में शामिल इन आरोपियों में से एक की पत्नी के साथ मृतक के बड़े पुत्र के नाजायज संबंध थे। इस बात की जानकारी होने पर मृतक के साथ उसका झगड़ा भी हुआ था, लेकिन इसके बाद भी संबंध बरकरार रहे तो उसने उन लोगों को सबक सिखाने की योजना बना डाली, जिसमें उन चार लोगों के अलावा गांव का ही मोरपाल भी शामिल था। बताया कि उक्त रात सभी लोग खेत पर पहुंचे। सभी के पास गड़ासे, भाला व चाकू आदि थे। कल्पराम के खेत के कुछ दूर बैठकर उन लोगों ने शराब पी और थोड़ी ही देर बाद कल्पराम पर हमला बोल दिया। इस दौरान विरोध करने पर उसने कल्पराम के बेटे मोनू के सिर पर चाकू से कई वार किए, लेकिन वह बच गया जबकि कल्पराम के मरते ही वे लोग वहां से भाग निकले। पुलिस ने लालाराम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक गड़ासा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।