{"_id":"928902159f3cb5cd2402e168752d5589","slug":"kalan-divide-the-two-sides-clash-in-the-rs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलान में रुपये बांटते दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलान में रुपये बांटते दो पक्षों में मारपीट
कलान।
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान पद के चुनाव में रुपये बांटते समय दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को सपा का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बताकर धकिया दिया गया। इस दौरान 50 हजार रुपये भी बरामद किए गए। साथ ही पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को जेल भेजा है।
क्षेत्र के गांव नयागांव कुदराशी की ग्राम पंचायत में प्रधान पद की प्रत्याशी सुमन यादव के पक्ष से अवनीश यादव, सुमित यादव पुत्र सोनपाल यादव, विश्वनाथ यादव पुत्र राजपाल यादव वोट मांग रहे थे, तभी दूसरी प्रत्याशी किरन यादव के पक्ष के मुकेश यादव, अरुण यादव, जितेंद्र यादव को किसी ने बताया कि सुमन यादव के समर्थक रुपये बांट रहे हैं। वह भी मौके पर पहुंचे और दोनों लोगों में गाली गलौज होने लगा। कुछ देर में दोनों लोगों में मारपीट होना शुरू हो गई। किसी ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाने के उप निरीक्षक बलराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो अपने को सपा विकलांग सभा का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बताते हुए पुलिस को देख लेने की धमकी दोनों पक्षों ने दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके पर पकड़ लिया और सुमन पक्ष के अवनीश यादव के पास से 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। पुलिस ने सभी लोगों को चुनाव में प्रलोभन देकर वोट पक्ष में करने और पुलिस को धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।