फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jewelry store theft of millions

कांट में सराफा दुकान से लाखों की चोरी 

Wed, 16 Mar 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 16 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jewelry store theft of millions
चोरी - फोटो : शाहजहांपुर
 
विज्ञापन

शाहजहांपुर रोड अभायन मोड़ के पास सोमवार की रात चोरों ने एक सराफ की दुकान में नकब लगाकर लाखों का जेवर और नगदी चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शहर में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक में रहने वाले राकेश महरोत्रा की अभायन मोड़ पर सराफा की दुकान है। सोमवार को शाम पांच बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए। मंगलवार की सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार अपनी जूते-चप्पल की दुकान खोलने गए तो उन्होंने राकेश की दुकान की पिछली दीवार में नकब लगा हुआ देखा तो इसकी सूचना उनको दी। दुकान पर पहुंचे राकेश ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। चोर दुकान की पिछली दुकान की दीवार मेें नकब लगाकर दुकान के अंदर घुसे थे। चोरों ने दुकान के अंदर रखी तिजोरी का ताला तोड़कर उसके रखे करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। इसके साथ ही 40 हजार की नगदी भी अपने साथ ले गए। चोरी की घटना से इलाके दुकानदारों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचे एसओ वीरेंद्र सिंह चौहान ने मौका मुअयान कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना के बाद इलाके के दुकानदार राजेश की दुकान के सामाने इकट्ठे हो गए और चोरी की घटना के लिए रोष जताने लगे। पुलिस के समझाने पर व्यापारी शांत हुए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed