फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jewelry jewelry store burglars breaking locks flown

चोरों ने सराफा की दुकान के ताले तोड़कर जेवर उड़ाए

Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jewelry jewelry store burglars breaking locks flown
चोरों ने सराफा की दुकान के ताले तोड़कर जेवर उड़ाए
बृहस्पतिवार रात मुख्य चौराहे के पास पुलिस पिकेट से 50 मीटर दूर एक सराफा व्यापारी की दुकान के ताले तोड़कर चोर नगदी समेत चार लाख के जेवर उड़ा ले गए। चोरी की इस घटना से व्यापारियों में रोष है। नगर के मोहल्ला रामनगर निवासी जगदीश वर्मा की मुख्य चौराहे से बिलसंडा रोड पर विशाल ज्वैलर्स नाम से सोने, चांदी के आभूषणों की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम जगदीश दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर दुकान के ताले तोड़कर सात हजार रुपये नगद, सोने, चांदी के जेवर चोरी करके ले गए। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के ताले टूटे देख जगदीश को चोरी की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जगदीश दुकान की दुर्दशा देख बेहोश होकर गिर पड़े। चोरी की जानकारी पाकर तमाम व्यापारी मौके पर आ पहुंचे और जगदीश को साथ लेकर थाने गए। जगदीश की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। व्यापारियों ने पुलिस पिकेट से मात्र 50 मीटर दूरी पर चोरी की घटना होने पर रोष जताया। कहा कि इससे पुलिस की लापरवाही साफ उजागर होती है। चोरों ने दुकान के पांच ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया, लेकिन पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को इसक भनक तक नहीं लगी। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed