{"_id":"589f176b4f1c1b875237ca91","slug":"inspector-and-five-on-the-plunder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर सहित पांच पर लूट का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्पेक्टर सहित पांच पर लूट का मुकदमा
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
एक महिला ने चौक कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर इंस्पेक्टर सिंह नाम के व्यक्ति सहित पांच लोगों के खिलाफ लूटपाट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुवायां के गांव मोहनपुर जमीरपुर निवासी महिला ने रिपोर्ट में कहा है कि गांव रेहरा कटरा निवासी इंस्पेक्टर सिंह की उससे जमीन संबंधी मुकदमेबाजी चल रही है। इस कारण वह उससे रंजिश मानता है। 31 दिसंबर की शाम वह अपने पति प्रेमपाल के साथ अजीजगंज बरेली मोड़ पर बंथरा में रिश्तेदार के यहां जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़ी थीं। उसी समय इंस्पेक्टर सिंह अपने गांव के पुत्तू सिंह, संजीव सिंह और दो अज्ञात लोगों के साथ लाइसेंसी राइफल लेकर आ गया। आरोप है कि इंस्पेक्टर सिंह ने उस पर राइफल तानते हुए फायर कर दिया। पति ने राइफल में हाथ लगा दिया। इस कारण उसकी जान बच गई। दोबारा उसने राइफल तान दी और साथियों ने मारपीटकर उसके कपड़े फाड़कर अभद्रता की, पति को भी पीटा। आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके कुंडल नोंच लिए और 20 हजार की नगदी भी छीन ली। शोरशराबा होने पर तमाम लोग इकठ्ठे हो गए। उन्हें देखकर वह लोग भाग गए। थाने में तहरीर देने पर उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। उच्चाधिकारियों ने भी उसकी नहीं सुनी। मजबूरन उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन