फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Talib died of suffocation; post-mortem reveals murder.

Meerut News: दम घुटने से हुई थी तालिब की मौत, पोस्टमार्टम में खुला हत्या का राज

Fri, 09 Oct 2026 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Talib died of suffocation; post-mortem reveals murder.
पुलिस ने आरोपी पत्नी को जेल भेजा, प्रेमी व दोस्त की तलाश में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में हुई तालिब की मौत दम घुटने से हुई थी। पत्नी इलमा ने प्रेमी अमन व उसके दोस्त के साथ मिलकर 28 सितंबर की रात दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की थी। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस प्रेमी व दोस्त की तलाश में ताबड़-तोड़ दबिश दे रही है।
जाकिर कॉलोनी निवासी तालिब की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ब्रह्मपुरी निवासी इलमा से हुई थी। शादी के बाद से वह जाकिर कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। आरोप है कि इसी दौरान इलमा का अमन से प्रेम प्रसंग हो गया था। तालिब को इसकी जानकारी हुई तो उसने अमन से पत्नी से बातचीत करने से मना किया था। 28 सितंबर को तालिब काम खत्म करने के बाद शाम को घर पहुंचा था।
विज्ञापन

आरोप है कि रात में इलमा ने अपने प्रेमी अमन और उसके साथी के साथ मिलकर तालिब का गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना के समय उसकी तीन साल की बेटी पास में ही बेड पर खेल रही थी। इसके बाद इलमा ने तालिब के परिजनों को फोन कर बताया कि उसकी हृदयघात से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर परिजन जाकिर कॉलोनी पहुंचे और शव को पैतृक गांव रसूलपुर भदेड़ी, बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर ले गए थे। इलमा भी ससुराल चली गई थी। वहां परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए तालिब के शव को दफना दिया था। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो गया है। दम घुटने उसकी मौत हुई थी। इलमा को जेल भेज दिया गया है। प्रेमी और उसके दोस्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- कब्र खोदकर शव का कराया था पोस्टमार्टम
तालिब का ममेरा बेटा रईस 30 सितंबर को जाकिर कॉलोनी पहुंचा था। वहीं इलमा भी वापस आ गई थी। उसने इलमा से तालिब का मोबाइल मांगा था। आरोप है कि इलमा ने मोबाइल देने से इन्कार कर दिया था। रईस ने घर से तालिब का मोबाइल बरामद कर लिया था। मोबाइल की जांच करने पर उसमें अमन और इलमा के बीच हुई बातचीत की चैट मिली थी। पूछताछ करने में इलमा ने दालिब की हत्या करना स्वीकार किया था। जिससे वीडियो बनाकर परिजनों ने पुलिस को सौंपी थी। इसके बाद लोहियानगर पुलिस ने हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर रसूलपुर दभेड़ी से तालिब का शव कब्र से निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में हत्या की बात स्पष्ट हुई।

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed