{"_id":"6ac8e46c9a3a2f8c810716f8","slug":"dhamtari-police-have-arrested-an-interstate-bunty-and-babli-duo-and-recovered-stolen-goods-dhamtari-news-c-1-1-noi1490-4814168-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी: पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर बंटी-बबली को किया गिरफ्तार, जानें क्या था पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर बंटी-बबली को किया गिरफ्तार, जानें क्या था पूरा मामला
Fri, 09 Oct 2026 07:39 PM IST
धमतरी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: धमतरी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:39 PM IST
सार
रक्षाबंधन के पर्व पर शहर के एक ज्वेलरी शॉप में हाथ साफ़ करने वाले शातिर बंटी-बबली अब पुलिस की सलाखों के पीछे पहुँच चुके हैं। वही पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी एक दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने रक्षाबंधन के दिन ग्राहकों की भीड़ का फायदा उठाकर दुकान से सोने की चेन पार कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चेन बरामद कर ली है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
रक्षाबंधन की भीड़ का उठाया फायदा
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घड़ी चौक के पास स्थित आमंत्रण ज्वेलर्स का है। जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर दुकान में ग्राहकों की काफी भीड़ थी। इसी दौरान खरीदारी करने के बहाने पहुंचे एक दंपती ने कथित तौर पर शातिराना तरीके से 17 ग्राम 110 मिलीग्राम वजन की सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी गई चेन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।
घटना के बाद दुकान संचालक की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आमा तालाब रोड पर यादव भवन के पास दो संदिग्ध व्यक्ति सोने की चेन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान पृथ्वीराज चौहान (60 वर्ष) और उनकी पत्नी रेखा चौहान (50 वर्ष), निवासी जिला सोलापुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई करीब 2 लाख 20 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन जब्त कर ली है।
न्यायालय में पेशी के बाद भेजे गए जेल
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की वारदात का खुलासा हो गया है।