{"_id":"5857e4c94f1c1b6755e391ee","slug":"including-two-by-knockout-dbangon-divyanga-looted-cash-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने दिव्यांग सहित दो को पीटकर नकदी-मोबाइल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने दिव्यांग सहित दो को पीटकर नकदी-मोबाइल लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों ने एक दिव्यांग सहित दो लोगों को मारपीट कर हजारों की नकदी और मोबाइल लूट लिया। तीनों भुक्तभोगियों की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कस्बे के मोहल्ला गौसनगर निवासी दिव्यांग सुनील ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर के समय वह घर को आ रहा था। कांशीराम कालोनी के पीछे उसके ही मोहल्ले के दो दबंग युवक बैठे शराब पी रहे थे। उससे इन लोगों ने रुपये मांगे। उसके द्वारा मना करने पर एक दबंग ने तमंचा निकालकर उससे मोबाइल और बीस हजार की नकदी लूट ली और बुरी तरह पीटा। जबकि मोहल्ला वर्कजई निवासी शाहिद ने पुलिस को बताया कि वह शाहजहांपुर से लौटकर बारह पत्थर चौराहे पर उतरने के बाद पैदल घर को चल दिया। कांशीराम कालोनी के पास हाइडिल के पीछे मिले दो दबंगों ने उसे रोका और रुपये मांगे। मना करने पर इन दोनों ने उसे बुरी तरह पीटा और जेब में रखी 2230 रुपये निकाल लिए। कहीं शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए। शाहिद की तहरीर में भी इन आरोपियों के ही नाम बताए गए हैं।
विज्ञापन