फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In village of Khutar teenager Kidnapped rape

खुटार के गांव में किशोरी  का अपहरण कर रेप 

Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।
अमर उजाला ब्यूरो खुटार। Updated Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
In village of Khutar teenager Kidnapped rape
रेप - फोटो : अमर उजाला
- गांव के पास बाग में हुई घटना
विज्ञापन

- लघुशंका को गई किशोरी को मुंह बंद कर उठा ले गया आरोपी, पुलिस ने दर्ज की छेड़छाड़ की रिपोर्ट

खुटार के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि लड़की का कहना है कि उसका अपहरण कर रेप किया गया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के अनुसार की बृहस्पतिवार रात साढ़े ग्यारह बजे उसकी भैंस खुल गई। मां और पिता भैंस की तलाश में निकल गए। इस बीच वह लघुशंका को घर से बाहर निकली तो मूलरूप से खुटार के गांव राठ निवासी और एक-डेढ़ वर्ष से उसके गांव में रहने वाले एक युवक ने उसे दबोच लिया। पीड़िता ने अनुसार आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जबरिया गांव के पास बाग में उठा ले गया। बाग में आरोपी ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और बलात्कार किया। रेप के बाद आरोपी घटना की कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन

आरोपी के चुंगल से छूटने के बाद वह घर पहुंची और मां पिता को घटना की जानकारी दी। पिता ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज क्यों कराई है, इसकी जानकारी उसे नहीं है। इसके बाद शुक्रवार को पिता ने उसे अपने साथ ले जाकर पुलिस को तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद ने बताया कि लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। लड़की के रेप का आरोप लगाने की जानकारी उन्हें नहीं है। लड़की ने अपने बयानों में छेड़छाड़ की बात कही थी। जो तहरीर मिली है उसी के आधार पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, आरोपी के घर मिली एक महिला ने आरोपी से अपना संबंध बताने से इंकार करते हुए कहा कि आरोपी शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। उस पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।


सच बताने से झिझक रही मां
खुटार। पीड़िता की मां का कहना है कि मेरी भैंस आरोपी ने साजिशन खोली थी। मैं और मेरे पति भैंस ढूंढने गए तो आरोपी लड़की को उठा ले गया। लड़की के साथ घटना हुई है, यह लड़की ने खुद थाने जाकर बताया है। लड़की डरी सहमी है। पुलिस खुद की सच्चाई का पता लगा लेगी।

लड़की के बयानों का वीडियो वायरल
खुटार। रेप पीड़िता जब शुक्रवार सुबह थाने आई तो उससे पूछताछ के दौरान पूरे बयान का वीडियो बनाया गया। वीडियो में लड़की साफ कह रही है कि शुक्रवार रात वह लघुशंका के लिए उठी थी तभी उसके साथ हाथ-पैर बांधकर दुराचार किया गया। इस मामले में जब छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई तो वीडियो बनाने वाले ने वीडियो क्लिप मीडिया को दे दी।



गांव के लोगों के सामने लड़की ने जो बयान दिया है, उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़की मेडिकल कराने तक को तैयार नहीं थी। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल में रेप की पुष्टि होती है तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
- रमेश कुमार भारतीय, एएसपी शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed