{"_id":"3638ddc0322294f4b2efed2f7ad09739","slug":"in-the-accident-kribhco-contractor-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कृभको ठेकेदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में कृभको ठेकेदार की मौत
कांट (शाहजहांपुर)
Updated Tue, 12 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव टाडा पर्वतपुर में रहने वाले कृभको श्याम फर्टिलाइजर के ठेकेदार 50 वर्षीय सोहनलाल की पिपरौला गांव के पास मंगलवार को रोडवेज बस की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद से उनके घर में कोहराम मचा है।
सोहनलाल के पास कृभको श्याम फर्टिलाइजर में लेबर सप्लाई का ठेका था। मंगलवार दोपहर सोहनलाल बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पिपरौला गांव के पास जलालाबाद की तरफ से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे सोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायल सोहनलाल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साल भर पहले हो गई थी पत्नी की मौत
सोहनलाल की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। सोहनलाल के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। उन्होंने बड़ी बेटी ओमशांति और बड़े बेटे काशीनाथ की शादी कर दी थी। बेटा बागेश्वर और अमर, बेटी कविता और अर्चना पढ़ रही हैं। पत्नी सुषमा की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। सोहनलाल की मौत से बच्चों की परवरिश का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर सांत्वना देने पहुंचे बसपा नेता
ठेकेदार सोहनलाल की मौत की खबर सुनकर बसपा के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, मंडल कोऑडिनेटर रामलड़ैत कनौजिया, विजय कुमार वर्मा आदि मृतक के परिवार वालों को पोस्टमार्टम हाउस सांत्वना देने पहुंचे।