फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If wife has not returned maiden suicide by consuming poison

मायके गई पत्नी न लौटी तो जहर खाकर जान दी

Tue, 27 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Tue, 27 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
If wife has not returned maiden suicide by consuming poison
जहर - फोटो : अमर उजााला

विज्ञापन
दो भाई एक-दूसरे को ठहरा रहे मौत का जिम्मेदार
शहर के मोहल्ला बाबूजई निवासी युवक ने पत्नी के मायके से नहीं आने पर जहर खाकर जान दे दी। मृतक के छोटे और बड़े भाई ने एक दूसरे को उसकी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
मोहल्ला बाबूजई निवासी 45 वर्षीय रामरतन राठौर की पत्नी सीमा बारह साल से मायके में है। वह पत्नी को कई बुलाने गया लेकिन वह नहीं आई। छोटे भाई रामभजन का आरोप है कि उसके बड़े भाई मानसिंह, रामरतन की पत्नी को नहीं आने दे रहे थे। रामरतन की चौदह वर्षीय बेेटी को रामभजन पाल रहा है, जबकि दस वर्षीय छोटी बेटी मां के साथ नानी के घर पर रह रही है। 
विज्ञापन

 रामभजन ने बताया कि तीन दिन से भाई पत्नी की विदा कराने की जिद कर रहा था। इसी तनाव में उसने शराब पीनी शुरू कर दी थी। मंगलवार दोपहर वह अपने घर के अंदर था, जबकि रामरतन घर के बाहर दरवाजे पर बैठा था। कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। जब वह उसके पास पहुंचा तो देखा कि जहर की शीशी पास में पड़ी थी। वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  इधर, रामरतन के भाई मानसिंह ने आरोप लगाया कि छोटा भाई और परिवार के लोग रामरतन के साथ मारपीट करते थे, जिस कारण उसने जहर खा लिया। मामले की जानकारी चौक कोतवाली पुलिस को दी गई है। इंस्पेक्टर केके चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed