फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband did not eat at home after coming home to Holi

पति ने होली पर घर आने से किया मना तो खा लिया जहर

Sun, 12 Mar 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर। Updated Sun, 12 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Husband did not eat at home after coming home to Holi
जहर - फोटो : Demo Pic
बच्चों के लिए नए कपड़े लाने की बात पर हुई तकरार
विज्ञापन

परिवार की खातिर कमाई करने दिल्ली गया है छोटे

 परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करने दिल्ली गए पति ने मोबाइल फोन पर होली के दौरान घर आने से मना कितो महिला ने जहर खा लिया। ससुर ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत में अब मामूली सुधार बताया जा रहा है।

लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव हरनरायनपुर निवासी 30 वर्षीय गुजर्रा देवी के पति छोटे सिंह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। गुजर्रा तीन छोटे बच्चों के साथ ससुर सुंदर सिंह के पास गांव में रहती है। सोमवार को होली पर रंग खेला जाएगा। ससुर सुंदर सिंह ने बताया कि रविवार को एक ही दिन बचा है लेकिन बच्चों के लिए नए कपड़े नहीं आ पाए। लिहाजा गुजर्रा ने पति को फोन कर त्योहार पर घर आने को कहा। छोटे सिंह ने कुछ मजबूरियां जाहिर करते हुए गांव आने से मना कर दिया। इस पर पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर तकरार हो गई। इससे खफा होकर गुजर्रा ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब उसे उल्लिटयां शुरू हुईं तब ससुर को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने उसकी हालत में मामूली सुधार बताया है। सुंदर सिंह ने बेटे को मामले की खबर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed