फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hriura the Dalit colony Fire destroyed 11 homes

हरिउरा की दलित बस्ती में आग, 11 घर जलकर राख

Fri, 17 Apr 2015 11:42 PM IST
कांट (शाहजहांपुर)
कांट (शाहजहांपुर) Updated Fri, 17 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hriura the Dalit colony Fire destroyed 11 homes
क्षेत्र के गांव हरिउरा में शुक्रवार दोपहर दलित बस्ती में लगी आग में 11 लोगों के घर और उनमें रखा सारा सामान जल गया। पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा ने गांव पहुंचकर पीड़ितों की आर्थिक सहायता की। साथ ही  प्रशासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव हरिउरा में दोपहर अचानक मकरंद की झोपड़ी में आग लग गई। देखते-देखते गांव आसपास की झोपड़ियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने अपने-अपने घरों से भागकर जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग में मकरंद, कटारिया, वीरपाल, प्रमोद, राजीव, अमित, विवेक, कल्याण, रामसहाय, जगपाल, धीरपाल, संतोष और विधवा शारदा की झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर सभी का घरेलू सामान, बर्तन, अनाज, कपड़े जल गए। पीड़ितों के तन पर कपड़े के अलावा कुछ नहीं बचा। पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा ने गांव पहुंचकर अग्निकांड पीड़ितों की आर्थिक सहायता की और उन्हें प्रशासन से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने एसडीएम से भी पीड़ितों को मदद दिलाने के लिए बातचीत की।
विज्ञापन


विकलांग की झोपड़ी में आग लगाने का आरोप
खेड़ा बझेड़ा।  जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव महमूदापुर की प्रीति देवी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह घर में लगे हैंडपंप से पानी भर रही थीं। इसी बीच उनकी दीवार का कोना अचानक गिर गया। बाहर निकल कर देखा तो वहां गांव का ही व्यक्ति खड़ा था। उससे दीवार गिरने के बारे में पूछा, तो वह नाराज होने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने अपनी पत्नी के साथ घर में घुसकर प्रीति की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। बाद में इन लोगों ने प्रीति की झोपड़ी में आग लगा दी, जिसमें वहां रखा भूसा जल गया। प्रीति ने बताया कि उनके पति दोनों पैरों से विकलांग हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed